Indian Navy Agniveer SSR Bharti 2025

Indian Navy SSR Agniveer Recruitment 2025 के तहत भारतीय नौसेना ने योग्य और देशभक्त युवाओं के लिए एक शानदार अवसर प्रदान किया है। इस भर्ती के माध्यम से भारतीय नौसेना में अग्निवीर के रूप में सेवा देने का मौका मिलेगा। 12वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Online आवेदन प्रक्रिया 29 मार्च 2025 से शुरू होगी और 10 अप्रैल 2025 तक चलेगी।

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

विवरणतिथि
आवेदन शुरू होने की तिथि29 मार्च 2025
आवेदन की अंतिम तिथि10 अप्रैल 2025
परीक्षा तिथिजल्द घोषित होगी
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथिपरीक्षा से कुछ दिन पहले
परिणाम तिथिअधिसूचित किया जाएगा

आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • सभी श्रेणियों (General/OBC/SC/ST/Female) के लिए आवेदन शुल्क: ₹649/-
  • भुगतान विकल्प: डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, या बैंक चालान के माध्यम से।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • उम्मीदवारों को गणित और भौतिकी विषयों के साथ कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए, और साथ ही Chemistry/Biology/Computer Science में से कोई एक विषय होना अनिवार्य है।
  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास होना आवश्यक है।

आयु सीमा (Age Limit)

  • उम्मीदवार का जन्म 01 नवंबर 2004 से 30 अप्रैल 2008 के बीच हुआ होना चाहिए।
  • सरकारी नियमानुसार आयु में छूट भी लागू है।

शारीरिक मापदंड (Physical Standards)

मापदंडपुरुषमहिला
न्यूनतम लंबाई157 सेमी152 सेमी
दौड़1.6 किमी – 6 मिनट 30 सेकंड में1.6 किमी – 8 मिनट में
उठक-बैठक20 बार15 बार
पुश-अप12 बारलागू नहीं
सीट-अप (Bent Knee)लागू नहीं10 बार

अग्निवीर को मिलने वाली सुविधाएं (Agniveer Benefits)

  • चार साल की सेवा के दौरान भारतीय नौसेना में नियुक्ति।
  • सेवा अवधि में 48 लाख रुपये का जीवन बीमा।
  • सेवा समाप्ति पर 5.02 लाख रुपये का कॉर्पस फंड।
  • वीरगति पर 1 करोड़ रुपये का मुआवजा।
  • उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों की पुलिस भर्ती में प्राथमिकता।
  • सेवा समाप्ति के बाद अग्निवीर स्किल सर्टिफिकेट।
  • साल में 30 दिन की सामान्य छुट्टी और मेडिकल छुट्टी।

आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)

  1. आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
  2. रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
  3. आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  4. ₹649/- शुल्क का भुगतान करें।
  5. फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट निकालें।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

Scroll to Top